Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Lucknow News: आप नेता संजय सिंह बोले, दुनिया अंतरिक्ष पर पहुंच रही है, वहीं बीजेपी कर रही कब्र पर राजनीति
    राजनीति

    Lucknow News: आप नेता संजय सिंह बोले, दुनिया अंतरिक्ष पर पहुंच रही है, वहीं बीजेपी कर रही कब्र पर राजनीति

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Lucknow News (Image From Social Media)

    Lucknow News (Image From Social Media)

    Lucknow News: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने प्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार को जमकर निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में शराब की दुकानों पर एक बोतल पर एक बोतल मुफ्त की योजना के खिलाफ कल 70 जनपदों में आम आदमी पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए इसे भ्रष्टाचार और दोहरे चरित्र का प्रतीक बताया।

    नमाज से रोका जा रहा है, वहीं सौगात-ए- मोदी बांटी जा रही है

    संजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर यूपी में मुसलमानों को नमाज अदा करने से रोका जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी की सौगात भी बांटी जा रही है। उन्होंने इसे भाजपा का दोहरा चेहरा बताया और इसका विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अवैध बूचड़खानों को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश पर भी निशाना साधा है।

    शराब की दुकानों और रेस्टोरेंट्स को भी बंद करवाएं

    आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह ने मांग किया कि योगी आदित्यनाथ को इस आदेश में शराब की दुकानों और मांस बेचने वाले रेस्टोरेंट्स को भी बंद करने का निर्देश देना चाहिए। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश के हाई-वे पर कई ऐसे स्थान हैं जहां मंदिरों के पास KFC, मैकडोनाल्ड और शराब की दुकानों के अलावा और कुछ नहीं होता है।

    आरएसएस और मोदी पर तीखा हमला

    सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और प्रधानमंत्री मोदी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि पिछले 100 वर्षों में RSS का कोई दलित, पिछड़ा या आदिवासी मुखिया क्यों नहीं बना। साथ ही मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने पूछा कि 52 वर्षों तक RSS मुख्यालय पर तिरंगा क्यों नहीं फहराया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरएस एस ने अंग्रेजों का समर्थन किया था और श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अंग्रेज गवर्नर को पत्र लिखा था, जिसमें भारत छोड़ो आंदोलन को कुचलने की मांग की गई थी।

    भारत की ताकत उसकी विविधता में है

    संजय सिंह ने इस दौरान देश की विविधता को मजबूती बताते हुए कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन, फारसी सभी जातियों से मिलकर भारत बनता है। उन्होंने कहा कि किसी एक समुदाय को कमजोर करके भारत को मजबूत नहीं किया जा सकता। इसके अलावा संजय सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया कि एक तरफ दुनिया अंतरिक्ष में पहुंच रही है तो वहीं बीजेपी की ओर से कब्र पर राजनीति हो रही है।

    मोदी सरकार के वक्फ बिल पर साधा निशाना

    आप नेता संजय सिंह ने मोदी सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ बिल पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर यह बिल लागू हुआ तो सरकार गिर जाएगी। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी नेताओं चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और जयंत चौधरी द्वारा दिए गए अल्टीमेटम का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल के आने पर बीजेपी की स्थिति कमजोर हो जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत पर ट्रंप टैरिफ लागू होने में 2 दिन बाकी, राहत की उम्मीद नहीं
    Next Article Hottest Place in Earth: कभी नासा ने नापा था यहाँ का तापमान 70 डिग्री, आइए जानते हैं दुनिया के सबसे कठिन रेगिस्तान को
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.