Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’
    • पाकिस्तान के हमले शुरू, भारत कर रहा नाकाम
    • अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Mahakumbh 2025 Snan Ghats: कुंभ स्नान के साथ जरूर करें प्रयागराज के इन दिव्य घाटों के भी दर्शन
    Tourism

    Mahakumbh 2025 Snan Ghats: कुंभ स्नान के साथ जरूर करें प्रयागराज के इन दिव्य घाटों के भी दर्शन

    By January 9, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाकुम्भ 2025: भारतीय रेलवे ने 30 से अधिक फर्स्ट एड बूथ स्थापित किए (Photo – Social Media)

    Mahakumbh 2025 Famous Snan Ghats:�त्रिवेणी के संगम तट पर वो पवित्र घड़ी जिसका इंतजार एक या दो साल से नहीं बल्कि पूरे 12 सालों से चल रहा था, अब उसके पूर्ण होने में बस कुछ ही दिन शेष बचे हैं। 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में इस दिव्य महाकुंभ का आयोजन होने वाला है, जो नागा साधू संतों और पूरी सनातनी परम्परा में आस्था रखने वालों के जीवन में खास महत्व रखता है। गंगा स्नान से जुड़े इस खास पावन अवसर पर दुनियाभर के लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ इस दिव्य मुहूर्त का साक्षी बनती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि महाकुंभ के दौरान स्नान दान और संस्कार आदि परंपराओं से दिव्य नजर आने वाले इस पवित्र संगम के अतिरिक्त भी प्रयागराज में कई ऐसे घाट हैं जिनका संबंध पौराणिक काल से हैं। जहां जाकर एक तरह की मानसिक शांति की अनुभूति होती है। महाकुंभ के दौरान अगर आप प्रयागराज की यात्रा की तैयारी कर रहें हैं तो आपको यहां पर स्थित इन मुख्य घाटों के भी दर्शन जरूर करने चाहिए।

    आइए बताते हैं उन घाटों से जुड़े महत्व के बारे में –

    प्रयागराज लक्ष्मी घाट

    प्रयागराज में स्थित लक्ष्मी घाट की बात करें तो इस घाट को लेकर मान्यता है कि यहां पर यज्ञ और पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को धन, वैभव और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु अपना माथा टेकने आते हैं। खासकर, धनतेरस और दिवाली के मौके पर यहां देश के हर कोने से भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

    प्रयागराज राम घाट

    प्रयाग महात्म्य में घाटों की विशेषता का वर्णन है। एक प्रसिद्ध घाट राम घाट है। यहां रोज शाम को गंगा आरती भी होती है। महाराज इला, जिन्होंने झूंसी में राज किया था। वे भगवान राम के पूर्वज थे। महाराज इला की संतान व चंद्रवंशीय राजा पुरूरवा और गंधर्व मिलकर इसी घाट के किनारे यज्ञ किया करते थे। इसी वजह से इस घाट का नाम राम घाट पड़ गया।प्रयागराज की पावन धरती पर स्थित राम घाट का उल्लेख रामायण में भी मिलता है।

    ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने अपने वनवास के दौरान इस स्थान पर कुछ देर समय बिताया था।

    राम घाट के आगे त्रिवेणी घाट है।

    राम घाट पर आकर लोग विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और आरती करते हैं। मान्यता है कि इस घाट पर स्नान करने और पूजा करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    प्रयागराज अरैल घाट

    अगर आप संगम नगरी प्रयागराज घूमने आ रहे हैं तो आपको अरैल घाट पर स्थित महेश योगी आश्रम जरूर जाना चाहिए। प्रयागराज के अरैल घाट पर स्थित सोने के रंग का दिखने वाला यह मंदिर किसी देवी-देवता का नहीं बल्कि एक महान संत का है। इन संत की तप की खूबी है कि ये अपनी शक्ति की बदौलत समाधि में रहते हुए जमीन से 6 फीट की ऊंचाई पर ऊपर उठ जाते थे। यह आश्रम महान संत महेश योगी का है, जो प्रयागराज में यमुना नदी के तट पर अरैल घाट पर 4 किलोमीटर में फैला हुआ है। यहां आश्रम की वादियां एवं मंदिर निर्माण की सुंदरता आपको बेहद ही रोमांचित कर देगी इस मंदिर का अधिकतर हिस्सा राजस्थानी बलुआ पत्थर से बनाया जा रहा है। अरैल घाट त्रिवेणी संगम के पास स्थित है, जहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियां एक दूसरे में मिलती हैं। हिंदू धर्म में त्रिवेणी संगम को बहुत पवित्र माना जाता है, जिसमें स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

    अरैल घाट की पवित्रता इसी त्रिवेणी संगम से जुड़ी है। महर्षि महेश योगी द्वारा यहां एक बड़ा आश्रम और विद्यालय स्थापित किया गया है, जो योग और ध्यान लगाने की शिक्षा प्रदान करता है। इस घाट पर धार्मिक अनुष्ठान बहुत होते रहे हैं। यहीं पर यमुना नदी आकर स्थिर हो जाती हैं। इसीलिए इस घाट को त्रिवेणी घाट नाम दिया गया। यह भी माना जाता रहा है कि इस घाट पर गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती मिलती हैं। इसके पास ही संगम घाट है। इस घाट पर गंगा का प्रवाह यमुना की ओर रहता है। त्रिवेणी एवं संगम घाट पर ही श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

    प्रयागराज का सबसे बड़ा घाट अरैल है। प्राकृतिक दृष्टिकोण से यह भव्य स्थान है। टहलने का यह अच्छा स्थान है। यहां से भी संगम को नाव मिलती है। यहां कई आश्रम और मंदिर हैं। यह इलाका दर्शनीय है। यहां बोटिंग की भी सुविधा भी है।

    प्रयागराज दशाश्वमेध घाट

    दशाश्वमेध घाट प्रयागराज के सबसे प्रमुख घाटों में से एक है। इसका नाम अश्वमेध यज्ञ से जुड़ा है, जो राजा भागीरथ ने गंगा को पृथ्वी पर लाने के लिए करवाया था। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, राजा भगीरथ ने इसी घाट पर अश्वमेध यज्ञ किया था। यहां नियमित रूप से भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जाता है।इस घाट पर प्राचीन काल में खूब यज्ञ और पूजा अर्चना हुई है। दारागंज में ब्रह्मा जी के यज्ञ करने के कारण एक घाट का नाम दशाश्वमेध नाम पड़ा है। इसी घाट पर युधिष्ठर ने अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए दस यज्ञ किए थे। दस यज्ञ होने की वजह से भी इसका नाम दशाश्वमेध पड़ा है।

    यूं तो साल के12 महीनों स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है लेकिन कुंभ के दौरान पापों से मुक्ति की कामना के साथ डुबकी लगाने के लिए भारी संख्या में लोग यहां एकत्रित होते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBest Coffee in Lucknow: लखनऊ में यहाँ मिलेगा सर्दियों में आराम, शानदार कॉफ़ी और स्नैक्स के साथ करें एन्जॉय
    Next Article ETA Rules: इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल अथॉराइजेशन का नियम अब इन देशों के नागरिकों के लिए भी हुआ जरूरी, यात्रा से पहले चुकाना होगा प्रवेश शुल्क

    Related Posts

    Jharkhand Ajab Gajab Village: झारखंड का वह गांव जहां संविधान भी ठहर जाता है, बेहद रोचक है पथलगड़ी की धरती की अद्भुत कहानी

    May 7, 2025

    Karnatka Melukote History: सबसे पावन भूमि पर बना है ये तीर्थस्थल, आइये जाने दक्षिण भारत के मेलकोट के बारे में?

    May 6, 2025

    Bahubali Statue History: कौन थे भगवान बाहुबली, कैसे बना श्रवणबेलगोला का विशाल स्तंभ?

    May 6, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025

    US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’

    May 8, 2025

    अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

    May 8, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.