Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • जहां जाते ही थरथराने लगते हैं कदम, थम जाती हैं सांसे… क्या है किसी मायावी शक्ति का चमत्कार या छुपा है कोई गहरा काला रहस्य?
    • Dil Dehla dene vale ye 7 Trek: जानिए यह 7 ट्रेक जहां एडवेंचर के साथ हर कदम पर मंडराता है मौत का खतरा
    • Drongiri Village Ka Rahasya : क्यों नहीं पूजते इस गांव के लोग भगवान हनुमान को
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » Unique Restaurant: यहां ग्राहकों को मनपसंद व्यंजनों के जायके के साथ मनोरंजन में देखने को मिलती है कुश्ती
    Tourism

    Unique Restaurant: यहां ग्राहकों को मनपसंद व्यंजनों के जायके के साथ मनोरंजन में देखने को मिलती है कुश्ती

    By December 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Unique Restaurant In World (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    China Famous Wrestling Restaurant: कुश्ती की फाइट यूं तो आपने अब तक कई बार रिंग के भीतर होते देखी होगी। लेकिन क्या आपने कभी इस खेल को किसी होटल या रेस्टोरेंट में होते हुए देखा है। शायद नहीं, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक ऐसा रेस्टोरेंट हाल ही में सुर्खियों में छाया हुआ है, जहां ग्राहकों के मनोरंजन के लिए उनके सामने भोजन परोसने के साथ कुश्ती के दाव पेंच भी दिखाए जाते हैं। ये रेस्टोरेंट चीन का एक मशहूर रेस्टोरेंट है, जहां जाकर आप इस रोमांचक गतिविधि का अनुभव कर सकते हैं। इस अनोखे रेस्टोरेंट में लाइव कुश्ती देखने का अनुभव उठाने के लिए ग्राहक काफी उत्साहित रहते हैं।

    डिम-सम डिश के लिए मशहूर है यह रेस्टोरेंट

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    इस अजीबोगरीब रेस्टोरेंट के बारे में बात करें तो इस रेस्टोरेंट का नाम ’कैंटोनीज टी रेस्टोरेंट’ है, जहां के डिम-सम यानि डम्पलिंग (Dumpling) बेहद मशहूर हैं। डिम सम (Dim sum) एक पारंपरिक चीनी भोजन है, जो पकौड़ी और अन्य नाश्ते के व्यंजनों की छोटी प्लेटों से बना होता है और आमतौर पर चाय के साथ खाया जाता है। जिस तरह से स्पेनिश लोग तपस खाते हैं, उसी तरह ये व्यंजन परिवार और दोस्तों के बीच साझा किए जाते हैं। आमतौर पर डिम सम का सेवन ब्रंच के समय किया जाता है। यानी सुबह देर से दोपहर के भोजन के समय तक।

    चीन के इस मशहूर रेस्टोरेंट में ग्राहक आकर डिम-सम खाते-खाते लाइव कुश्ती (Live Kushti) का भी आनंद लेते हैं। इस रेस्टोरेंट द्वारा ग्राहकों के लिए मनोरंजन परोसने के नाम पर कुश्ती जैसे आक्रामक खेल का चुनाव इसलिए शुरू किया था, ताकि ग्राहकों का मनोरंजन कुछ अलग तरह से किया जा सके और वे यहां आकर पूरा टाइम एक्साइटेड रहें।

    नाटकीय तरह से होती है ये कुश्ती

    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
    (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    कैंटोनीज टी रेस्टोरेंट (Cantonese Tea Restaurant) में होने वाले कुश्ती के मैच असल में पूरी तरह से नाटकीय होते हैं, ये असली नहीं होते हैं। कुश्ती करने वाले लोग सिर्फ लड़ने का एक अभिनय करते हैं। कुश्ती करते-करते पहलवान ग्राहकों से बीच में बातचीत भी करते रहते हैं। यहां तक कि ग्राहकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए वेटर खाना परोसने के बाद अपने कपड़े तक फाड़ने लग जाते हैं और अखाड़े में घुसकर कुश्ती करना शुरू कर देते हैं। रेस्टोरेंट में कुश्ती करने वाले पहलवान एक पेशेवर पहलवान हैं जो दूसरी जगहों पर अच्छे पदों पर रहते हुए नौकरी भी करते हैं।

    नौकरी पेशा हैं ये पहलवान

    इस रेस्टोरेंट में कुश्ती करने वाले पहलवान यहां अपने कुश्ती के शौक को पूरा करने के लिए इस नाटकीय खेल में शामिल होते हैं। जिनमें से एक पहलवान सैम चीनी विद्यालय में अंग्रेजी के प्रोफेसर हैं और वहीं इस रेस्टोरेंट में शामिल एक और पहलवान ’मास्क्ड मैन’ एक लोकप्रिय पहलवान होने के साथ पेशे से इंजिनियर हैं। यहां होने वाली कुश्ती की सबसे प्रचलित कहानी में एक विदेशी ’खलनायक’ एक चीनी पहलवान को हराता है। इसके बाद, लियू जुआनझेंग नाम का पहलवान आ कर उसे बुरी तरह पटकनी देता है।

    इस तरह चीन के लोग कुश्ती से हो रहे वाकिफ

    चीन के इस रेस्टोरेंट द्वार शुरू किए कुश्ती खेल के पीछे का मकसद चीन के ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस खेल के बारे में जानकारी प्रदान करना है। इस रेस्टोरेंट के मालिक ने असली कुश्ती के बजाय ’प्रो रेसलिंग’ का चुनाव किया। असल में प्रो रेसलिंग की शुरुआत 19वीं सदी में अमेरिका में पहलवानों के बीच मैच फिक्सिंग के बढ़ते चलन के चलते हुई थी।

    रेस्टोरेंट के बीचों-बीच बनाया गया है कुश्ती का अखाड़ा

    चीन में स्थित इस रेस्टोरेंट के मालिक का नाम जियोशिन है। इन्हीं की प्रेरणा से इस रेस्टोरेंट में कुश्ती खेल की शुरुआत की गई है। जिस ’चीनी डिम-सम डब्लू डब्लू ई’ नाम दिया गया है। इस रेस्टोरेंट के बीचों-बीच कुश्ती का अखाड़ा बनाया गया है। और इस अखाड़े के चारों ओर ग्राहकों के बैठने के लिए आस-पास 760 सीटों की व्यवस्था भी की गई है। यहां आने वाले ग्राहकों को कुश्ती देखने के लिए करीब चाइना की करेंसी के अनुसार 4,500 रुपये देने होते हैं। इस तरह के खास मनोरंजन की शुरुआत रेस्टोरेंट में इसी साल दिसंबर के महीने से की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकिस-किस के अटल जी
    Next Article लाल किताब से जानें वर्ष 2025 का पूरा हाल, कैसे मिलेंगे 12 राशियों का परिणाम?

    Related Posts

    Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा

    November 15, 2025

    Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में

    November 15, 2025

    Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप

    November 15, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.