Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Lucknow Water Sports: लखनऊ में अब आप एन्जॉय कर सकते हैं कई वाटर स्पोर्ट्स, वो भी बेहद कम दाम में
    • Lucknow Best Momos: लखनऊ में मोमोस की ढेरों वैराइटी वो भी मात्र 59 रूपए में !
    • मात्र ₹13,190 में 6 दिन, 5 रात की ऊटी यात्रा: IRCTC की धमाकेदार New Year Offer
    • Tamil Nadu Ka Vaitheeswaran Koil: जहां ताड़पत्रों में लिखा मिलता है आपका अतीत, वर्तमान और भविष्य
    • इससे बढ़िया बंद मक्खन आपको लखनऊ में कहीं नहीं मिलेगा, कई तरह के फ्लेवर हैं मौजूद
    • ये हैं लखनऊ के बेस्ट ब्राइडल मेकअप सैलून, जानिए क्या है यहाँ ख़ास
    • MP में शुरू हुआ इंटर-स्टेट और इंटर-सिटी Heli Tourism: नए साल पर घूमने का आसान और बजट-फ्रेंडली तरीका
    • सावधान! इन मंदिरों का प्रसाद भूलकर भी न खाएं, जानिए क्यों है मनाही
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP Politics: पलटेगी उत्तर प्रदेश की राजनीति! राजा भैया का दिल्ली से आया खास बुलाया
    राजनीति

    UP Politics: पलटेगी उत्तर प्रदेश की राजनीति! राजा भैया का दिल्ली से आया खास बुलाया

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    UP Politics: भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली में लगातार चल रही अहम बैठकों ने उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज कर दी है। हाल ही में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद से कयासों का दौर शुरू हो गया है।

    सूत्रों के अनुसार, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया को अचानक दिल्ली बुलाया गया है। यह घटनाक्रम राजनीतिक हलकों में संभावित बदलावों की ओर इशारा कर रहा है।पार्टी के शीर्ष नेतृत्व — प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा — के बीच बीते दिनों हुई लंबी मंत्रणा के बाद दिल्ली में सन्नाटा है। जानकार मानते हैं कि यह किसी बड़े सियासी फेरबदल से पहले की शांति हो सकती है।

    उत्तर प्रदेश नेतृत्व में बदलाव की अटकलें

    सूत्रों का दावा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के शीर्ष स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि राज्य के वरिष्ठ नेता को केंद्र में बड़ी भूमिका दी जा सकती है। हालांकि, अब तक बीजेपी या किसी बड़े नेता की ओर से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

    राजा भैया की दिल्ली यात्रा को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर अटकलें तेज हैं कि केंद्र उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकता है। इससे न सिर्फ बीजेपी को जनसत्ता दल का समर्थन मिल सकता है, बल्कि लोकसभा चुनावों में क्षत्रिय समुदाय की नाराजगी को भी कम करने का अवसर मिल सकता है।

    राजा भैया का राजनीतिक सफर

    राजा भैया का राजनीतिक करियर करीब तीन दशकों से अधिक लंबा रहा है। 1993 और 1996 में वह बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के रूप में विधानसभा पहुंचे, जबकि बाद के वर्षों में वे समाजवादी पार्टी के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे।

    उन्होंने 1997 में कल्याण सिंह और मुलायम सिंह यादव की सरकारों में मंत्री पद संभाला। 1999 और 2000 में वे राम प्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह सरकार में युवा कल्याण मंत्री रहे। 2004 में वे मुलायम सरकार में खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री रहे। वर्ष 2018 में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, की स्थापना की। फिलहाल इस पार्टी के पास दो विधायक और एक एमएलसी हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान आर्मी चीफ पर भारत का पलटवार, कश्मीर से पाकिस्तान का बस एक ही रिश्ता
    Next Article Bharat Ke Anokhe Museum: ये हैं भारत के अनोखे म्यूजियम, जहां मौजूद है संस्कृति, विरासत और कल्पनाओं का अनोखा संगम
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.