Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड
    • दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान
    • UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स
    • Navratri Day 6: छठे दिन करें माँ कात्यायनी के इन मंदिरों के दर्शन, मिलेगा विशेष फल
    • Bihar Tourist Places: बिहार की इन 5 जगहों में बसती है प्रकृति की असली खूबसूरती
    • लखनऊ का सिद्धनाथ धाम बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, सौंदर्यीकरण अंतिम दौर में
    • Purnagiri Temple: चैत्र मेले में जगमगाता पूर्णागिरि धाम, लाखों भक्तों का उमड़ता सैलाब
    • Daksheshwar Mahadev Temple: जहां सती के यज्ञ और शिव के क्रोध की गूंज आज भी है
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » UP Road Safety: नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई की चेतावनी, होली से पहले चला विशेष अभियान
    Tourism

    UP Road Safety: नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई की चेतावनी, होली से पहले चला विशेष अभियान

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Gautam Buddh Nagar Road Safety (Image Credit-Social Media)

    Gautam Buddh Nagar Road Safety

    Gautam Buddh Nagar Road Safety: होली पर्व के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्ध नगर में सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग द्वारा विशेष सेफ्टी अभियान चलाया गया। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़, रंग और पानी के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए यह अभियान संचालित किया गया।

    अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश किया कि उत्सव का आनंद जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ ही लिया जाना चाहिए। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. सियाराम वर्मा के सशक्त नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने नोएडा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया।

    अभियान का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस चालकों, विशेषकर पल-पल बस एवं अन्य यात्री बसों के ड्राइवरों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर पहुंचकर चालकों से सीधे संवाद किया और उन्हें होली के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

    अधिकारियों ने कहा कि होली के रंगों और पानी के कारण सड़कों पर दृश्यता प्रभावित हो सकती है, इसलिए वाहन धीमी गति से और पूरी सतर्कता के साथ चलाना अत्यंत आवश्यक है। शराब या किसी भी प्रकार के नशे का सेवन करने के बाद वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे में ड्राइविंग सड़क दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग से बचने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सावधानी बरतने और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग न करने के निर्देश दिए गए। सीट बेल्ट और हेलमेट (जहां लागू हो) का अनिवार्य प्रयोग करने पर भी जोर दिया गया। बस चालकों को ओवरलोडिंग न करने और क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने की सख्त चेतावनी दी गई। लेन ड्राइविंग और ट्रैफिक सिग्नल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

    अधिकारियों ने वाहन चालकों को यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की लाइट, ब्रेक, टायर और अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच करने की सलाह दी, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना की संभावना न रहे।

    परिवहन विभाग की इस सक्रिय पहल को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहार का उत्साह अपनी जगह है, लेकिन सुरक्षा हर त्योहार से बड़ी है। होली को सुखद, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए सभी वाहन चालकों और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLucknow Holi Market : रंगों के साथ चमका सोना-चांदी, लखनऊ में होली बाजार में नई परंपरा
    Next Article Dauji Maharaj Temple: मथुरा में कोड़ेमार होली का भव्य आयोजन, दाऊजी मंदिर में उमड़ेगा सैलाब
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    टिकट कैंसिलेशन पर बड़ा अपडेट: 72 घंटे पहले तक मिलेगा ज्यादा रिफंड

    March 25, 2026

    दिल्ली के पास छुपा फिल्मी खजाना, ‘Dhurandhar-2’ की ये लोकेशन कर देगी हैरान

    March 24, 2026

    UAE India Flights: मध्य पूर्व संकट में फंसे भारतीयों की वापसी तेज, कई देशों से स्पेशल फ्लाइट्स

    March 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ‘किस आधार पर तैयार किया गया प्रश्नपत्र’ GPSC विवाद पर गुजरात हाई कोर्ट की आयोग को फटकार

    March 17, 2026

    NMC का बड़ा फैसला, ऑनलाइन MBBS करने वाले छात्रों को विदेश में पूरी करनी होगी पढ़ाई

    March 17, 2026

    अब खत्म होगा विद्यार्थियों का इंतजार, जल्द जारी होने वाला है BSEB 12th का रिजल्ट

    March 13, 2026
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.