Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष में क्या चीन फायदे में रहा?
    • Nepal Summer Destinations: नेपाल समर डेस्टिनेशन के लिए एक बेहतरीन लो बजट पर्यटन स्थल, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और रोमांच का अद्भुत संगम
    • Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री
    • पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार
    • ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध
    • युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 मई, दिनभर की ख़बरें
    • भारत-पाक तनाव से पहले ट्रंप के परिवार का हुआ था पाक से बिजनेस सौदा!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कांग्रेस की पहली सूची जारी, केजरीवाल को चुनौती देंगे शीला दीक्षित के बेटे!
    भारत

    कांग्रेस की पहली सूची जारी, केजरीवाल को चुनौती देंगे शीला दीक्षित के बेटे!

    By December 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अरविंद केजरीवाल द्वारा दिल्ली में आप के अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद अब कांग्रेस ने अपने 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें खास बात यह है कि केजरीवाल का गढ़ मानी जाने वाली नई दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा गया है। हालाँकि, अभी आप ने केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन वह पहले नई दिल्ली से ही चुनाव लड़ते रहे हैं। दिल्ली में संदीप दीक्षित कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते हैं। संदीप पूर्वी दिल्ली से पूर्व सांसद भी रह चुके हैं। अरविंद केजरीवाल संदीप दीक्षित की माँ शीला दीक्षित को बेदखल कर सत्ता में आए थे। 

    कांग्रेस की यह पहली सूची कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति यानी सीईसी की गुरुवार की बैठक के बाद जारी की गई है। सीईसी की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की और इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राहुल गांधी पिछले हर चुनावों में इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने की वकालत करते रहे हैं। लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं हो सका।

    यह घटनाक्रम कांग्रेस और आप द्वारा अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के एक दिन बाद हुआ, जबकि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने केजरीवाल के आवास पर उनसे इस विषय पर चर्चा की थी। कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप के साथ कांग्रेस की अनिच्छा का हवाला देते हुए दिल्ली में गठबंधन करने से इनकार कर दिया, क्योंकि कांग्रेस का वोट शेयर अपेक्षाकृत बड़ा है।

    कांग्रेस की सूची में नरेला से अरुणा कुमारी को तो बुराड़ी से मंगेश त्यागी को टिकट दिया गया है। इनके अलावा आदर्श नगर से शिवांक सिंघल, बादली से देवेंद्र यादव, नांगलोई से रोहित चौधरी, वजीरपुर से रागिनी नायक, कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त, पटपड़गंज से अनिल चौधरी, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल, बल्लीमारान से हारून यूसुफ, मुस्तफाबाद से अली मेहंदी को टिकट दिया गया है।

    इनके अलावा सीलमपुर से अब्दुल रहमान, द्वारका से आदर्श शास्त्री, सुल्तानपर माजरी से जयकिशन, शालीमार बाग से प्रवीण जैन, सदर बाजार से अनिल भारद्वाज, तिलक नगर से पीएस बावा, छतरपुर से राजेंद्र तंवर, अंबेडकर नगर से जय प्रकाश और ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी को मैदान में उतारा गया है।

    The Central Election Committee has selected the following persons as Congress candidates for the ensuing elections to the Delhi Legislative Assembly 👇 pic.twitter.com/LbaV5X7YgE

    — Congress (@INCIndia) December 12, 2024

    इस बीच गुरुवार को कांग्रेस की सूची को लेकर दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, ‘हमारी सूची में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। इस लिस्ट में आपको नए और युवा चेहरे भी देखने को मिलेंगे। मुझे खुशी है कि हमारी लीडरशिप ने सभी से बातचीत की और विचार-विमर्श किया है। हम मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।’

    बता दें कि आम आदमी पार्टी ने अब तक दूसरी सूची जारी कर दी है। दो दिन पहले ही उसने 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं। 3 प्रत्याशियों की सीट बदली गई है। मनीष सिसोदिया को जंगीपुरा से, राखी बिड़ला को मादीपुर सीट दी गई है। हाल ही में शामिल हुए अवध ओझा पटपड़गंज से चुनाव लड़ेंगे।

    इससे पहले आप ने 21 नवंबर को पहली सूची जारी की थी जिसमें 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। अब तक उम्मीदर घोषित 31 सीटों में से 27 में आप के विधायक थे। इसने 27 विधायकों में से 24 के यानी 89% टिकट काट दिए हैं।

    चुनाव से पहले आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को खुद अरविंद केजरीवाल ने खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उसके कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCJI खन्ना का ये फैसला आया तो राजनीति बदलेगी!
    Next Article पूजा स्थल कानून पर फंस गई मोदी सरकार?

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष में क्या चीन फायदे में रहा?

    May 20, 2025

    ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध

    May 20, 2025

    युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया

    May 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.