Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पंजाब की आप सरकार और भगवंत मान किसानों के खिलाफ क्यों?
    भारत

    पंजाब की आप सरकार और भगवंत मान किसानों के खिलाफ क्यों?

    By March 8, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक समय किसानों का समर्थन करने वाली आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का हाल में किसानों के प्रति जो रवैया रहा उसने पूरे पंजाब में किसान संगठनों को सकते में डाल दिया है। अपनी मांगों को लेकर किसानों ने 5 मार्च को चंडीगढ़ कूच का ऐलान और सरकार की उपेक्षा के कारण फिर से एक और मार्च निकालने की योजना बनाई हुई थी।

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान संगठनों को बातचीत करने के लिए एक बैठक 3 मार्च को चंडीगढ़ में बुला ली। सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुरू हुई बैठक 2 घंटे के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के अचानक तल्खी भरे अंदाज़ के कारण बीच में ख़त्म हो गई। किसानों के चंडीगढ़ कूच से पहले ही पूरे पंजाब में किसान नेताओं पर पुलिस की कार्यवाही कर दी गई और उनको चंडीगढ़ में पहुँचने से रोक दिया गया। विभन्न किसान संगठनों ने पंजाब सरकार और भगवंत मान की इस कार्यवाही की निंदा की है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने भी आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को किसानों का विरोधी करार दिया है।

    2020 में जब दिल्ली में किसान आंदोलन शुरू हुआ था तब दिल्ली में केजरीवाल की सरकार थी। 14 दिसंबर 2020 को अरविंद केजरीवाल ने किसानों के समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल करने से पहले केंद्र सरकार को किसानों की मांगों पर और तीनों काले क़ानूनों पर घेरा था और निरंतर किसान आंदोलन में किसानों की मांगों के समर्थन में केंद्र सरकार पर आरोप लगाते रहे। 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले तब के तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह पर आरोप लगाए थे कि वो केन्द्र की सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। किसानों के हितैषी दिखने के भरपूर प्रयत्न केजरीवाल और भगवंत मान करते रहे और किसान वर्ग के समर्थन से ही 2022 के विधानसभा चुनावों में सफलता प्राप्त कर पाए थे। विधानसभा की 117 सीटों में से लगभग 65 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में हैं जिनमें आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता हासिल हुई थी जिसके कारण पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार बना पाई।

    फ़रवरी 2021 में मेरठ में किसान महापंचायत में जाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि ‘ये तीन काले क़ानून किसानों का डेथ वारंट है’ आम आदमी पार्टी ने तब किसान महापंचायत के लिए निमंत्रण पत्र किसानों को भेजे थे। किसानों के भारत बंद के आह्वान से पहले 7 दिसंबर 2020 को केजरीवाल अपने मंत्रियों और विधायकों के साथ किसान आंदोलन के केंद्र सिंघु बॉर्डर पर पहुँच कर खुद को किसानों का सेवादार बता रहे थे। प्रधान मंत्री द्वारा तीन कृषि क़ानून वापस लेने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा था, ‘आनेवाली पीढ़ियां याद करेंगी कि किस प्रकार किसानों ने खेती-किसानी को बचाने के लिए अपने बलिदान दिए हैं’। पंजाब में किसानों के समर्थन में गणतंत्र दिवस से पहले मोटरसाइकिल रैली के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए भगवंत मान ने प्रयास किये थे।  

    लेकिन सरकार बनाने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान का रवैया किसानों के प्रति वैसा सकारात्मक नहीं रहा जितना पहले था। 17 मई 2022 को पंजाब के किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में अपनी मांगों के लिए चंडीगढ़ कूच किया और वे मोहाली के बॉर्डर पर मोर्चा लगा कर डट गए थे। तब भी भगवंत मान किसानों से बातचीत को बीच में ही छोड़ कर दिल्ली चले गए थे। 

    भगवंत मान किसानों की मांगों पर दोहरी नीति अपनाये हुए हैं। 3 साल के कार्यकल में बार-बार किसानों को सड़क पर उतरना पड़ा है।

    गुलाबी सुंडी के मुआवजे से लेकर गन्ना के दाम हों या गेहूं पर बोनस की मांग हो, किसानों का संघर्ष और प्रदर्शन पंजाब में होता रहा है। भगवंत मान ने किसानों से एक साल तक उनकी नयी बनी सरकार के लिए मोहलत मांगी थी और आश्वासन दिया था कि उनकी समस्याओं के हल किए जाएँगे लेकिन कोई स्थायी समाधान अभी तक आम आदमी पार्टी की सरकार कर नहीं पाई है। हाल ही में धान की उपज की खरीद के समय भी पूरे पंजाब में किसानों को कितनी कठिनाइयों से गुजरना पड़ा, यह एक महीने तक देश ने देखा है। धान की उपज पर खरीद में 200 रुपये का कट लगाए जाने पर किसानों ने रोष जताया था।

    फरवरी 2027 में पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार के बाद पंजाब में फिर से विधानसभा चुनाव जीतने की चुनौती सामने है। भगवंत मान किसानों की अधिकतर मांगों को केंद्र सरकार के पाले में डाल रहे हैं। ऐसे में भगवंत मान का किसान के प्रति रवैया कितना सकारात्मक माना जाए, यह सवाल राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। भगवंत मान की पंजाब के लिए राजनीतिक भविष्य की गंभीरता के सवाल को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। कहीं ऐसा तो नहीं कि कोई और योजना के सहारे मान अपना लक्ष्य हासिल करने में मशगूल हैं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या नीतीश ने लालू को बिहार का सीएम बनाया था? जानें सच क्या
    Next Article सर्वे में हुआ खुलासा- ट्रंप के साथ बहस बाद जेलेंस्की की अप्रूवल रेटिंग में इजाफा

    Related Posts

    हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?

    June 16, 2025

    कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?

    June 16, 2025

    हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!

    June 16, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.