Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकार ने FCRA नियम बदले, न्यूज कंटेंट बनाने वालों और एनजीओ के लिए नए आदेश
    • चीन को चुनौती है भारत का चाबहार प्रोजेक्ट
    • लोगों की आय कम होने से शराब ख़पत की रफ्तार गिरने लगी?
    • पहलगाम हमला : 4 सवालों ने उड़ाई मोदी की नींद
    • सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नायब सैनी के लिए बनी गले की फाँस?
    • इस्मत चुगताई के विविध रंग
    • ज्योति मल्होत्रा न्यायिक हिरासत में; जासूसी का कोई सबूत हैं या नहीं?
    • सरदार पटेल के बहाने नेहरू पर बरसे पीएम; कांग्रेस बोली – मोदी ‘मास्टर डिस्टोरियन’
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे पर एमपी में विवाद, खुदकुशी का प्रयास
    भारत

    भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे पर एमपी में विवाद, खुदकुशी का प्रयास

    By January 3, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया की भीषणतम त्रासदियों में से एक भोपाल गैस कांड का जहरीला कचरा मध्य प्रदेश की मौजूदा मोहन यादव सरकार के लिए बड़ी मुसीबत का सबब बन गया है। कचरे के निपटान के प्रयास में मध्य प्रदेश के धार जिले में जबरदस्त बवाल जारी है। शुक्रवार को पूरे मामले को लेकर खुदकुशी की कोशिश हुई, जिसमें दो युवक बुरी तरह जख्मी हो गए।

    भोपाल में 2 और 3 दिसंबर 1984 को भोपाल में गैस कांड हुआ था। अमेरिका की डाऊ कैमिकल कंपनी के यूनियन कार्बाइड कारखाने से जहरीली गैस मिथाइल आइसो साइनाड (एम.आई.सी.) का रिसाव हुआ था। हवा के रूख के साथ चली मिक गैस ने आधे भोपाल को गैस ने अपनी चपेट में लिया था। इस कांड में 5 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और 5 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। 

    गैस कांड को 40 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन पुराने भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड लिमिटेड के बंद पड़ कारखाने में पड़े 337 मीट्रिक टन रासायनिक कचरे के निपटान का रास्ता अब जाकर साफ हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद कचरे को नष्ट करने का ठेका हुआ है। धार जिले के पीथमपुर इंडस्ट्रियल एरिया में रामकी एनवायरो इंडस्ट्रीज में इस कचरे को जलाकर नष्ट करना तय हुआ है।

    भोपाल में बीते सप्ताह भर से कचरा एकत्र किया जा रहा था। बुधवार देर शाम कचरा एक दर्जन से ज्यादा कंटेनरों में लोड कर पीथमपुर के लिए रवाना किया गया। गुरुवार तड़के यह पीथमपुर पहुंच गया है। भारी सुरक्षा बल के साथ कचरे को पीथमपुर पहुंचाया गया है। भोपाल में कार्रवाई आरंभ होने के बाद से पीथमपुर में आंदोलन चल रहा है। धार में इसका विरोध हुआ। इंदौर के लोगों ने भी पीथमपुर में कचरे के निष्पादन का विरोध किया।

     - Satya Hindi

    पीथमपुर में शुक्रवार को आत्मदाह की कोशिश हुई

    तमाम विरोध प्रदर्शन के बीच 3 जनवरी शुक्रवार को पीथमपुर बंद रखा गया। धार से लेकर दिल्ली तक प्रदर्शन के बाद शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों ने पीथमपुर में जमकर बवाल काटा। प्रदर्शनकारियों ने रामकी एनवायरो इंडस्ट्री की और कूच किया तो पुलिस ने लाठियां भांजी। तमाम आंदोलन एवं प्रदर्शन के बीच आंदोलनरत एक युवक राजकुमार रघुवंशी ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग की चपेट में अन्य प्रदर्शनकारी राजू पटेल भी आया और दो लोग जख्मी हुए। स्थानीय अस्पताल और धार में इलाज के बाद दोनों घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। प्रशासन का दावा है कि दोनों की हालत काबू में है और खतरे की कोई बात नहीं है।

    जहरीला रासायनिक वेस्ट पीथमपुर भेजे जाने की सूचना के बाद से धार जिले में राजनीति गरमायी हुई है। इंदौर में भी नेता इसे हवा दिए हुए थे। चूंकि हवा देने वालों में ज्यादातर भाजपा के लोग थे, लिहाजा सरकार ने उन्हें नियंत्रित कर लिया। लेकिन आमजन सड़कों पर हैं। प्रदर्शन कर रहे हैं।

    भाजपा पहले थी विरोध में

    शुरू में भाजपा के स्थानीय सांसद और विधायकों ने धार के पीथमपुर में कचरे के निष्पादन जमकर विरोध किया था। बयान भी आये थे। केन्द्र और मप्र सरकार में मंत्री रहे सीनियर भाजपा नेता विक्रम वर्मा की पत्नी नीना वर्मा ने विरोध जताया था। वे धार जिले से पार्टी (भाजपा) की विधायक हैं। वर्मा का यह बयान सामने आया था, ‘उनका सरकार से कोई विरोध नहीं है। मगर कचरा पीथमपुर में नहीं जलाया जाना चाहिए, वे इतना ही चाहती हैं।’

    मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी (इंदौर से आते हैं) ने भी सख्त विरोध जताया। उन्होंने कहा, ‘कचरे का निष्पादन न केवल धार बल्कि इंदौर तक पर्यावरण को प्रभावित करेगा। कैंसर फैलायेगा। अन्य बीमारियां देगा।’ लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा, ‘कचरा नष्ट होने के बाद पर्यावरण, जमीन और जल स्रोतों पर इसका कोई दुष्परिणाम तो नहीं होगा इस बात पर चर्चा आवश्यक है।’

    कैलाश विजयवर्गीय पर जिम्मेदारी

    एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव निरंतर स्पष्ट कर रहे हैं, ‘कचरे का निष्पादन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पीथमपुर में किया जा रहा है। वैज्ञानिकों की देखरेख में पूरी कार्रवाई हो रही है। कचरा अब हानिकारक नहीं है।’ सीएम यादव की सफाई के बाद भी जबरदस्त विरोध जारी है। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साधने का जिम्मा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दिया हुआ है। इंदौर से आने वाले विजयवर्गीय ने कई खेप में नेताओं से बात की है।

    भाजपा के सांसद, विधायक और नेता तो खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन पूरा का पूरा विरोध परदे के पीछे रहकर उनके ही द्वारा कराये जाने तथा आंदोलन का हवा देने के आरोपों की सुगबुगाहट बनी हुई है।

    गुजरात में कचरा जलाने का प्रस्ताव रद्द हो गया थाः भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड के बंद कारखाने के इस कचरे को जलाने संबंधी आदेश पहले भी कोर्ट से हुए। एक बार कचरा गुजरात में ठिकाने लगाने के आदेश भी हुए थे। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे। साल 2007 की बात है। गुजरात की सरकार ने केन्द्र की तत्कालीन मनमोहन सिंह सरकार को खत लिखकर यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा अंकलेश्वर सिथत भरूच इनवायर्नमेंटल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड में जलाने में असमर्थमता व्यक्त कर दी थी।

    बार-बार आदेश और सरकारों की आनाकानी के चलते कचरे के निष्पदान का खर्च तीन गुना से ज्यादा हो गया है। आज 150 करोड़ से ज्यादा में कचरे को ठिकाने लगाने का ठेका हुआ है।

    42 बस्तियों का पानी प्रदूषित

    नेशनल एन्वायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्ट्टीयूट (नीरी) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा था, ‘यूका में फैले कचरे के कारण यहां की मिट्टी कई जगह तो दो मीटर गहराई तक प्रदूषित हो चुकी है। आसपास के बड़े इलाके का भूजल भी दूषित हुआ है।’ गैस पीड़ित संगठनों का दावा रहा है, ‘बंद पड़े यूका कारखाने के आसपास 42 बस्तियों का पानी पीने लायक नहीं है।’

    गैस कांड एक्टिविस्ट की मांग

    इधर भोपाल गैस कांड से जुड़े मामलों से जुड़ी लड़ाई को लंबे समय से लड़ रहीं एक्टिविस्ट रचना ढींगरा कह रही हैं, ‘कचरे के निपटान के बाद, आशा है कि अब सरकार अन्य सुध भी लेगी। 20 अन्य जगहों पर दबे कचरे के साथ ही तालाब व अन्य स्थानों पर दबे हजारों टन जहरीले कचरे की सफाई भी जल्दी कराई जायेगी।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटेबल पर कुरान, बम बनाने का सामान, आतंकी संगठन सें संबंध रखने वाले जब्बार के घर की अमेरिकी पुलिस ने ली तलाशी
    Next Article Lucknow News: अखिलेश यादव ने नए साल पर विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

    Related Posts

    सरकार ने FCRA नियम बदले, न्यूज कंटेंट बनाने वालों और एनजीओ के लिए नए आदेश

    May 28, 2025

    चीन को चुनौती है भारत का चाबहार प्रोजेक्ट

    May 28, 2025

    लोगों की आय कम होने से शराब ख़पत की रफ्तार गिरने लगी?

    May 27, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.